आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, मथुरा में डूब गई कार
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा सहित मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में हुई बारिश आफत बनकर टूटी। आगरा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। वहीं मथुरा में एक कार पानी में डूब गई, जिसमें पूरा परिवार फंस गया। इस बारिश से फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।
आगरा के थाना डौकी के गांव कौलारी में खेत मे बाजरे काटते समय आकाशीय बिजली गिरने युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मथुरा के नया बस स्टैंड मार्ग पर एक कार बारिश के बाद हुए जलभराव में डूब गई। इस कार में एक परिवार बुरी तरह से फंस गया। मौके पर आए ट्रैफिक कर्मी ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
मैनपुरी में भी सुबह से ही बारिश हो रही है। यहां बेवर और किशनी में झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। वहीं बारिश के चलते किसानों की पकी हुई धान की फसल भी खराब हो गई।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन