बसवराजू समेत 8 नक्सलियों का अंतिम संस्कार, पुलिस ने निभाई कानूनी प्रक्रिया
जगदलपुर। नारायणपुर जिले के सीमा पर 21 मई को पुलिस नक्सली मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने 28 नक्सलियों को मार गिराया था। उनके शव के साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया था। ऐसे में सभी नक्सलियों के शव को मुख्यालय लाने के बाद उनकी शिनाख्ती की गई। इसके बाद आठ नक्सलियों का पुलिस ने रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराया।
बता दे कि 18 मई को 4 जिले की पुलिस जिसमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा के 1 हजार से अधिक डीआरजी जवान नक्सलियों के टॉप लीडर के आने की सूचना पर निकले थे, जहाँ 21 मई को वापसी के दौरान नक्सलियों ने पहाड़ के ऊपर से गोलीबारी करनी शुरू कर दी थी। जवाब में जवानों ने भी अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ के खत्म होने के बाद इलाके की जब सर्चिंग की गई तो 10 करोड़ का इनामी नक्सली बसवराजू सहित 27 नक्सलियों के शव व हथियार बरामद किया गया।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन