स्वच्छता ही सेवा अभियान पखबाडा का पोहरी नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 के खादी भंडार ग्राउंड में हुआ शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत नगर परिषद पोहरी के वार्ड क्रमांक 5 स्थित खादी भंडार प्रांगण में 17 सितम्बर 2025 को प्रातः 9 बजे विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम अनुपम शर्मा रहे,वही अध्यक्षता रश्मि नेपाल वर्मा विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष कृष्णलता सजीव शर्मा जिन्होंने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान पखबाडे की शुरुआत की। इस अवसर पर एसडीएम अनुपम शर्मा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रश्मि नेपाल वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा लता संजीव शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती राधा शर्मा, पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि पोहरी एस डीएम अनुपम शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं है बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, मोहल्ले और आसपास सफाई रखने का संकल्प ले ले तो हमारा नगर ही नहीं बल्कि पूरा देश स्वच्छ और स्वस्थ बन सकता है।रश्मि नेपाल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के “स्वच्छ भारत” के सपने को साकार करना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें बच्चों को भी बचपन से ही स्वच्छता के संस्कार देने होंगे ताकि आने वाली पीढ़ी एक स्वच्छ समाज का निर्माण कर सके।
उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा लता संजीव शर्मा ने कहा कि नगर परिषद द्वारा लगातार स्वच्छता के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन यह अभियान तभी सफल होगा जब हर नागरिक इसमें सक्रिय भागीदारी करेगा।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती राधा शर्मा ने कहा कि स्वच्छता से न केवल हमारा पर्यावरण सुरक्षित होता है, बल्कि बीमारियों पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर न फैलाएँ और निर्धारित स्थान पर ही डालें।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन