ग्वालियर में सिपाही को गोली मारी, फिर लूट, 100 पुलिसवालों ने चंद घंटों में खोज ....
ग्वालियर में सिपाही प्रमोद त्यागी से हुई लूट की वारदात ने पुलिस को हरकत में ला दिया. 18 सितंबर की रात एबी रोड हाईवे पर पनिहार के पास हुई इस घटना में बदमाशों ने सिपाही को गोली मारकर 30 हजार रुपये लूट लिए थे. सिपाही प्रमोद त्यागी बाइक से इंदौर से मुरैना जा रहे थे, जब चार बदमाशों ने उन पर हमला किया. घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
100 पुलिसकर्मी ऑपरेशन में लगे
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए “मिड नाइट परस्यू” नामक विशेष ऑपरेशन चलाया. चार टीमों में बंटे 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने व्यापक सर्चिंग की. जांच के दौरान लूट के मास्टरमाइंड शिवपुरी निवासी धर्मेंद्र गुर्जर उर्फ बाबूजी को शिवपुरी से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने सिपाही से लूटी गई बाइक को एक कुएं से बरामद किया है. इस वारदात में शामिल चार आरोपियों में से एक को पकड़ा गया है, जबकि तीन फरार हैं. पुलिस ने आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित किया है.
हाईवे की सुरक्षा बढ़ाई गई
एसएसपी ग्वालियर धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया, “यह एक संगठित गिरोह का काम था. हमने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. हाईवे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.” पुलिस का कहना है कि आरोपी धर्मेंद्र गुर्जर कई आपराधिक मामलों में संलिप्त है और पूछताछ से कई खुलासे हो सकते हैं.

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन