लुकवासा में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई
लुकवासा। भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती बुधवार को लुकवासा में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर कस्बेवासियों ने मिलकर शोभायात्रा का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
जयंती उत्सव की शुरुआत लुकवासा निवासी श्री रमेश कुमार ओझा के निवास स्थान से हुई, जहां से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा एबी रोड होते हुए मुख्य बाजार मार्ग, भारतीय स्टेट बैंक, हरिजन बस्ती और पानी की टंकी क्षेत्र से होती हुई पुनः ओझा जी के निवास स्थान पर आकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इसके अलावा नाश्ता व जलपान की भी सुंदर व्यवस्था की गई। पूरे आयोजन के दौरान बैंड-बाजों की गूंज और भजन-कीर्तन के स्वर गूंजते रहे, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा जी से समाज की उन्नति, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर लुकवासा के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग और युवा भारी संख्या में मौजूद रहे।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन