कराहल की उगोना आदिवासी बस्ती में फिर एक बच्ची की मौत, संक्रमण फैलने की आशंका
शिवपुरी ज़िले के कराहल ब्लॉक की उगोना आदिवासी बस्ती में एक बार फिर स्वास्थ्य संकट गहराता नज़र आ रहा है। बीती रात दिनेश आदिवासी की चार वर्षीय बेटी प्रज्ञा की मौत उल्टी-दस्त और तेज़ सांसें चलने की शिकायत के बाद हो गई। परिजनों के अनुसार, बच्ची बिल्कुल स्वस्थ थी, लेकिन बीते दो दिनों से उसकी तबियत बिगड़ने लगी थी। निजी इलाज के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। तीन बेटों के बीच एकलौती बेटी की मौत से परिवार सदमे में है।
यह घटना चिंता का विषय इसलिए भी बन गई है क्योंकि ठीक दो महीने पहले, 22 जुलाई को, इसी बस्ती सहित कराहल की अन्य आदिवासी बस्तियों में उल्टी-दस्त के प्रकोप से चार बच्चों की मौतें हुई थीं। उस वक्त प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था और हालात को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर अर्पित वर्मा स्वयं बस्ती में पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें कई दिनों तक डटी रहीं और स्थिति को संभालने की कोशिश की गई थी।
अब एक बार फिर हुई मासूम की मौत से यह सवाल उठने लगा है कि कहीं संक्रमण फिर से तो नहीं फैल रहा?
जरूरत है तत्काल जांच की:
स्थानीय लोगों और परिजनों की मांग है कि स्वास्थ्य विभाग को एक बार फिर तत्काल स्वास्थ्य सर्वे, जल गुणवत्ता परीक्षण, और सावधानीपूर्ण जांच करनी चाहिए ताकि संक्रमण की जड़ को पकड़ा जा सके और समय रहते ज़रूरी कदम उठाए जा सकें।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन