पोहरी नगर परिषद के ग्राम बेहटा निवासी कमर सिंह धाकड़ पिता श्री बारेलाल धाकड़ ने थाना पोहरी में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की जानकारी दी है। फरियादी ने बताया कि दिनांक 12 सितंबर 2025 को वे अपनी दुकान पर काम कर रहे थे, उसी दौरान अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल को दुकान के बाहर से चुरा ले गया।
फरियादी ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर, वाहन क्रमांक MP 33 MY 2383 है, जिसे उन्होंने दोपहर 12 बजे के करीब दुकान के सामने खड़ा किया था। जब वे शाम करीब 5 बजे दुकान बंद करने लगे तो उन्होंने देखा कि उनकी गाड़ी मौके से गायब है। उन्होंने आसपास काफी तलाश की और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला।
कमर सिंह धाकड़ ने पुलिस से अनुरोध किया है कि उनकी गाड़ी की जल्द से जल्द खोजबीन की जाए तथा अज्ञात चोर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और इलाके में पूछताछ भी की जा रही है
"कमर सिंह धाकड़, ग्राम बेहटा ने बताया कि । मेरी दुकान पोहरी में है। रोज़ की तरह मैं सुबह दुकान पर आया और अपनी मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी की। जब शाम को दुकान बंद की तो मेरी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। मैंने आस-पास पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। कृपया मेरी मोटरसाइकिल की तलाश की जाए और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।"