सुधांशु जाट बने NEYU के श्योपुर जिलाध्यक्ष
श्योपुर जिले के युवाओं के लिए एक गर्व की खबर सामने आई है। सुधांशु जाट को नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) की राष्ट्रीय मुख्य समिति की सहमति से श्योपुर जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति संगठन की प्रदेश सचिव मोहित खेड़ा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई।
सुधांशु जाट लंबे समय से छात्रहित और राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी लगातार की जा रही सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया।
जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार
जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सुधांशु जाट ने कहा, "मैं संगठन का धन्यवाद करता हूँ जिसने मुझ पर विश्वास जताया। मैं इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ कार्य करूंगा। छात्रों और युवाओं की समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी, और मैं हमेशा उनके लिए उपलब्ध रहूंगा।"
संगठन से जुड़े सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने सुधांशु जाट को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है और आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में श्योपुर जिले में छात्र व युवा संबंधित मुद्दों को नई दिशा और गति मिलेगी।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन