ग्राम पंचायत सायलोनद में भ्रष्टाचार की शिकायत, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
शिवपुरी।
ग्राम पंचायत सायलोनद (तहसील कोलारस) में सरपंच एवं सहायक सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर शिवपुरी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए भेजी गई राशि का दुरुपयोग किया गया है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पंचायत प्रतिनिधियों ने कई लोगों को सरकारी राशि का लाभ दिलाने के नाम पर कुटीर स्वीकृत कर दिए, लेकिन वास्तविकता में न तो कोई निर्माण कार्य हुआ और न ही गरीबों को कोई सुविधा मिली। इसके बावजूद कागज़ों में भुगतान दर्शा दिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव और सरपंच द्वारा योजनाओं की राशि अपने नज़दीकी लोगों में बांट दी गई और पात्र परिवारों को योजनाओं से वंचित रखा गया। लोगों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि ग्राम पंचायत सायलोनद में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर जिम्मेदार सरपंच और सचिव पर कठोर कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जांच और कार्रवाई नहीं होती, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन