कोलारस। कोलारस क्षेत्र में बजरंग दल की सक्रियता से एक बार फिर पशु तस्करी का मामला सामने आया है। रविवार रात बजरंग दल की टीम ने एक लोडिंग वाहन को रोका, जिसमें चार भैंसे और नौ पाड़े भरे हुए थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद वाहन और पशुओं को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी07 जीडी 8175 से पशुओं को अवैध रूप से शिवपुरी ले जाया जा रहा था। बजरंग दल की टीम ने संदेह के आधार पर वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें पशुओं की अवैध तस्करी का खुलासा हुआ।

पुलिस ने सभी पशुओं को सुरक्षित थाने में बंधवा दिया और वाहन को ज़ब्त कर लिया। आरोपियों की पहचान शिवपुरी निवासी आबिद (30 वर्ष, पुत्र मुन्‍ना खान) और समीर खान (20 वर्ष, निवासी तलैया मोहल्ला) के रूप में हुई है। दोनों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि लोडिंग वाहनों से चोरी-छिपे पशु तस्करी की गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं। इस कार्रवाई के बाद मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

👉 अब देखना होगा कि प्रशासन पशु तस्करी पर किस हद तक अंकुश लगाने में सफल हो पाता है।