शिवपुरी। शहर के कमलागंज इलाके में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब वरिष्ठ अधिवक्ता केशव प्रसाद अग्रवाल के पौत्र और अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल के पुत्र, दीप अग्रवाल ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों के अनुसार, दीप अग्रवाल ने यह कदम अज्ञात कारणों के चलते उठाया। घटना के समय घर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय चर्चा –
कमलागंज क्षेत्र में इस घटना से लोग स्तब्ध हैं। परिजन और परिचित दीप को एक शांत और मिलनसार युवक के रूप में जानते थे, जिससे इस तरह का कदम उठाना सभी के लिए चौंकाने वाला है।