सेवढ़ा: सेवड़ा के बीजेपी विधायक प्रदीप अग्रवाल ने ज़िले की कानून व्यवस्था पर लगाए आरोप, व्यवस्था नहीं सुधरी तो सड़क पर उतरेंगे
सेवढ़ा (दतिया), 9 अगस्त:
सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक प्रदीप अग्रवाल ने अपनी ही सरकार के अधिकारियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक (SP) की कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए जिले में बढ़ते अपराध और अवैध गतिविधियों को लेकर नाराजगी प्रकट की है।
विधायक अग्रवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अवैध रेत उत्खनन जैसे काले कारोबार खुलेआम पुलिस की "संरक्षण में" फल-फूल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर रोक लगाने के बजाय पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, जिससे आम जनता में असंतोष और डर का माहौल है।
विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा,
“अगर हालात नहीं सुधरे और अपराधों पर लगाम नहीं लगी, तो मैं सड़क पर उतरकर जनआंदोलन करने को मजबूर हो जाऊंगा।”
राजनीतिक सरगर्मी तेज
विधायक द्वारा सार्वजनिक रूप से अपने ही प्रशासन के खिलाफ इस तरह का बयान देने से स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है। उनके बयान को भाजपा के भीतर भी प्रशासनिक ढांचे में मौजूद खामियों की ओर एक इशारे के रूप में देखा जा रहा है।
प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
विधायक के इन आरोपों पर अब तक पुलिस अधीक्षक या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा विधायक द्वारा उठाए गए इन गंभीर मुद्दों पर सरकार क्या कदम उठाती है।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन