खनियांधाना जनपद में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु कैंप आयोजित, 16 युवाओं का हुआ चयन
शिवपुरी-जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के सहयोग से भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड, उदयपुर द्वारा आज जनपद पंचायत खनियाधाना में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती कैंप आयोजित किया गया।
इस भर्ती कैंप में खनियाधाना क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए कुल 37 युवाओं ने भाग लिया। उदयपुर से आए भर्ती अधिकारी सुरेन्द्र कुमार द्वारा निर्धारित शारीरिक एवं अन्य मापदंडों के आधार पर 16 युवाओं का चयन किया गया। यह कैंप जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता लोधी, उपाध्यक्ष संजू शर्मा, जनपद सीईओ जितेन्द्र कुमार पटेल तथा आजीविका मिशन की टीम के समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कमांडेंट राकेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगला भर्ती कैंप 30 जुलाई 2025 को जनपद पंचायत पिछोर में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें इच्छुक युवा भाग ले सकते हैं।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन