दबंगों ने की छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, विरोध करने पर पिता को किया मरणासन
शिवपुरी जिले के कोलारस पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चक्क भडौता में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में इंसाफ की गुहार लगाते हुए पीड़िता एसपी ऑफिस पहुंची छात्रा ने आरोप लगाया कि जब उसने आरोपी युवक की हरकतों का विरोध किया तो उसके पिता को बेरहमी से पीटा गया मारपीट इतनी क्रूर थी कि छात्रा के पिता के दोनों हाथ और दोनों पैर तोड़ दिए गए आरोपी उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए थे गंभीर हालत में घायल पिता का इलाज मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में जारी है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया कि 26 जुलाई को जब वह स्कूल से घर लौट रही थी, तभी गांव का ही एक युवक साइकिल अड़ाकर उसे रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपी ने उसे जबरन झाड़ियों की ओर खींचने की कोशिश की, तभी उसकी चीख-पुकार सुनकर उसके पिता मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी युवक के परिजन भी वहां आ गए और मिलकर उसके पिता को लाठियों से इतना मारा कि उनके चारों अंगों में फ्रैक्चर हो गया।
इस वारदात की शिकायत कोलारस थाने में की गई, लेकिन पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ सिर्फ सामान्य मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता ने बताया कि एफआईआर में जिन पांच लोगों के नाम थे, उन्हें जानबूझकर हटा दिया गया है।
एसपी को सौंपे आवेदन में पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि उसे और उसके परिवार को न्याय नहीं मिला, तो वह अपनी मां और बहनों के साथ आत्महत्या के लिए मजबूर होगी उसने साफ तौर पर कहा कि यदि कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी आरोपी, उन्हें संरक्षण देने वाले जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी होंगे पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन