नरवर में प्रधान आरक्षक ने वाहन चालक काे पीटा, पोहरी विधायक बोले- निलंबित नहीं किया गया तो सड़क पर उतरेगा कुशवाह समाज
शिवपुरी जिले के नरवर में एक प्रधान आरक्षक और वाहन चालक के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना धुवाई दरवाजा क्षेत्र की है जहां बुधवार को प्रधान आरक्षक सोनू यादव ने एक लोडिंग वाहन चालक के साथ मारपीट की थी।
घटना के बाद पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने इस मुद्दे को उठाया। विधायक ने अपने वॉट्सएप ग्रुप पर बताया कि अमरपुर वार्ड क्रमांक 9 के निवासी शिव सिंह कुशवाह अपने महिंद्रा पिकअप से सामान उतार रहे थे।
इसी दौरान प्रधान आरक्षक वहां पहुंचे और वाहन चेकिंग के नाम पर एक हजार रुपए मांगने लगे। जब वाहन चालक ने पैसे देने से मना किया तो पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट कर दी। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन