81 हेक्टेयर जमीन का अतिक्रमण जेसीबी से हटवाया : शिवपुरी में 255 करोड़ के दो उद्योग लगने से 950 लोगों को मिलेगा रोजगार
शिवपुरी में बैराड़ तहसील के कालामढ़ गांव की 81 हेक्टेयर भूमि पर दो लार्ज स्केल इंडस्ट्रीज लगने जा रही हैं। इसको लेकर अवैध रूप से बने अतिक्रमण को आज हटाया गया। प्रशासन ने करीब 60 हेक्टेयर भूमि को जेसीबी की मदद से खाली कराया।
इंडस्ट्रीज लगने से एक ओर जहां लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की वजह से लोगों को झुग्गी-झोपड़ियों के छिनने का डर है।
भूमि पर सुपरकट वेल्डिंग इंडस्ट्रीज और एमआरबी इंजीनियरिंग को उद्योग स्थापना के लिए भूमि आवंटित की गई है। दोनों कंपनियों द्वारा 130 करोड़ और 125 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा और कुल 950 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। यहां इंजीनियरिंग इंस्ट्रूमेंट्स का निर्माण किया जाएगा।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन