नदी में पैर फिसलने से किशोरी की मौत:शिवपुरी में टमाटर की पौध लगाने गई थी
शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के मकलीझरा गांव में सोमवार को एक 17 वर्षीय किशोरी की नदी में डूबने से मौत हो गई। किशोरी अपनी मां और नानी के साथ खेत पर टमाटर की पौध लगाने गई थी, जहां पास बह रही नदी में शौच के लिए उतरने पर उसका पैर फिसल गया। तैरना नहीं आने से वह बहाव में बह गई।
मृतिका शिवानी दोपहर के समय अपनी मां मुन्नी और नानी के साथ बैठका वाले खेत पर पहुंची थी। कुछ देर बाद वह खेत के पास बह रही नदी में शौच के लिए गई। तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह फिसलकर गहरे पानी में चली गई।
मौके पर पहुंचे ग्रामीण
शिवानी के डूबने की जानकारी परिजनों को दी गई। कुछ ही देर में गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शिवानी को पानी से बाहर निकाला। उसे तुरंत बैराड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन