चलती बाइक से गिरी 20 दिन की बच्ची, सुरक्षित:मां को आई चोटें
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में रविवार को एक चौंकाने वाला हादसा हुआ, जिसने कहावत जाको राखे साईंया मार सके ना कोय को सच्चाई में बदल दिया। तेज रफ्तार बाइक से गिरने के बावजूद 20 दिन की मासूम बच्ची सुरक्षित बच गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
भदरौनी गांव की प्रज्ञा जाटव अपने पति शेरू जाटव, नवजात बेटी और 3 साल के बेटे के साथ शिवपुरी इलाज कराने बाइक पर आ रही थीं। अचानक प्रज्ञा की साड़ी बाइक की चैन में फंस गई, जिससे वह बच्ची सहित सड़क पर गिर पड़ीं।
हादसे में प्रज्ञा को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, 20 दिन की मासूम बच्ची किसी प्रकार की चोट से बच गई, जो एक बड़ा चमत्कार माना जा रहा है।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन