करौंदी कॉलोनी में लोगों ने मगरमच्छ की पीठ थपथपाई:गोद में उठाकर वीडियो बनाया; शिवपुरी में वन विभाग ने किया रेस्क्यू
शिवपुरी के वार्ड 36 की करौंदी कॉलोनी में मंगलवार रात एक मगरमच्छ नजर आया। रात 9 बजे उसे दिखने के लिए कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने इस खतरनाक स्थिति को हल्के में लेते हुए मगरमच्छ के साथ वीडियो बनाए। कुछ ने उसकी पीठ थपथपाई और कुछ ने गोद में उठा लिया।
सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। वन विभाग के अनुसार मगरमच्छ को माधव नेशनल पार्क की सांख्य सागर झील में छोड़ा जाएगा।
शहर के भीतरी इलाकों तक पहुंचते हैं मगरमच्छ शिवपुरी में बारिश के मौसम में मगरमच्छों का आना आम बात है। सांख्य सागर झील और करबला क्षेत्र के नालों के रास्ते ये मगरमच्छ शहर के भीतरी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। हर साल बारिश के दौरान शहर में मगरमच्छ दिखने की खबरें आती रहती हैं।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन