6 साल की देवकी को घर में सांप ने काटा,अस्पताल पहुंचने के पहले चली गई जान
शिवपुरी जिले के भाँती थाना क्षेत्र के खेरौना गांव में रविवार सुबह 6 साल की मासूम बच्ची की मौत जहरीले सांप के काटने से हो गई। परिजन जब तक उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार खेरौना गांव निवासी अतर सिंह लोधी की 6 वर्षीय बेटी देवकी लोधी सुबह अपने घर में ही थी, तभी उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। बच्ची की हालत बिगड़ती देख परिजन घबराए और उसे तत्काल शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी। घटना की सूचना मेडिकल चौकी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन