SHIVPURI NEWS - शिवपुरी में फेसबुक टिप्पणी को लेकर युवक से मारपीट:टेलिकॉम ऑफिस में घुसकर गालियां दीं, घूंसा मारा; जाते-जाते दी जान से मारने की धमकी
शिवपुरी में शुक्रवार दोपहर एक युवक के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। अहीर मोहल्ला निवासी युवक ऋषि गोस्वामी ने देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी रानू योगी ने बिना किसी जान-पहचान के युवक को गालियां दीं और घूंसा मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऋषि गोस्वामी के अनुसार, वह शुक्रवार को जैन टेलिकॉम ऑफिस में बैठे थे। तभी योगी मोहल्ला निवासी रानू योगी वहां आया और उन्हें मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगा। विरोध करने पर रानू ने उनके मुंह पर घूंसा मारा, जिससे उन्हें चोट आई और खून बहने लगा।
घटना के समय वहां मौजूद मनीष अग्रवाल और आदर्श परिहार ने बीच-बचाव किया। लेकिन जाते-जाते आरोपी रानू ने धमकी दी कि यदि पुलिस में रिपोर्ट की तो जान से मार देगा।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन