वन परिक्षेत्र सतनवाड़ा में लगभग 275 बीघा वन भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त - Shivpuri News
सामान्य वनमंडल शिवपुरी अंतर्गत वन परिक्षेत्र सतनवाड़ा में आज लगभग 275 बीघा वन भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया यह कार्यवाही वनमंडलाधिकारी सुधांशु यादव, भा.व.से. एवं उप वनमंडलाधिकारी ए. प्रभंजन रेड्डी के निर्देशन में, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करैरा की उपस्थिति में की गई।
कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी सतनवाड़ा माधव सिकरवार के नेतृत्व में वन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं ग्राम वन समिति के सदस्यों, सुरक्षा श्रमिकों की संयुक्त टीम गठित की गई बीट ठाठी के कक्ष क्रमांक आरएफ 481, 482 एवं पीएफ 913 ग्राम बीलोनी में बल्लू सिकरवार, पंजाब सिंह गुर्जर, प्राण सिंह गुर्जर एवं शिशुपाल सिंह चौहान द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई।
इन व्यक्तियों द्वारा कुल 275 बीघा वन भूमि पर पत्थर की दीवार, बाड़बंदी एवं खाइयों के माध्यम से कब्जा किया गया था संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर 9 जेसीबी मशीनों से पत्थर की दीवारें ध्वस्त की गईं तथा अतिक्रमण को हटाकर वन भूमि को वन विभाग के आधिपत्य में लिया गया।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन