शिवपुरी के दिनारा-पिछोर मार्ग पर कुचलौन रपटा भारी बारिश के कारण पानी में डूब गया
शिवपुरी के दिनारा-पिछोर मार्ग पर कुचलौन रपटा शनिवार को भारी बारिश के कारण पानी में डूब गया। पानी का बहाव बहुत तेज हो गया है, जिससे इस रपटे से होकर गुजरना खतरनाक हो गया है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग और वाहन चालक लापरवाही करते हुए जान जोखिम में डालकर रपटा पार करते नजर आए।
रपटे पर लोगों की आवाजाही पूरी तरह बंद
प्रशासन को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, दिनारा पुलिस मौके पर पहुंच गई और रपटे पर लोगों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई, ताकि कोई हादसा न हो। अब रपटे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन