डंपर से कुचलकर दंपती की हत्या, पुरानी रंजिश के कारण मारा था: उम्र कैद
पुरानी रंजिश के चलते चालक ने जानबूझकर पति-पत्नी की डंपर से कुचलकर हत्या कर दी। न्यायालय पिछोर अपर सत्र न्यायाधीश किशोर कुमार गेहलोत ने दोष सिद्ध होने पर आरोपी ग्राम देवखो टपरियन निवासी केरन उम्र 27 साल पुत्र बाघराज को भादंसं की धारा 302 (दो काउंट) प्रत्येक काउंट के लिए आजीवन कारावास और 20 हजार रु. के अर्थदंड से दंडित किया है
।सितंबर 2019 की शाम 4 बजे ग्राम जोरया आम सड़क कदवाया रोड पर विजय लोधी और रामरती लोधी की डंपर से कुचलकर हत्या कर दी थी। डंपर क्रमांक एमपी 33 एच 1171 के चालक ने केरन लोधी ने टेकनपुर की ओर से डंपर चलाता हुआ आ रहा था। जानबूझकर पुरानी रंजिश के चलते गलत साइड में आकर विजय, रामरती और दोनों के बेटे राज उर्फ नरेंद्र में टक्कर मार दी।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन