शिवपुरी : तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मन्दिर पर धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महापर्व। 9 जुलाई को श्रीमद् भागवत कथा का समापन, 10 जुलाई को होगा विशाल भंडारा
9 जुलाई को श्रीमद् भागवत कथा का समापन, 10 जुलाई को होगा विशाल भंडारा।
शिवपुरी। गुरु पूर्णिमा महापर्व की धूम अभी से चारों ओर दिखाई देने लगी है जिले भर में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाने की सभी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है। इसी क्रम में श्री राम जानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर पर भी श्री गुरु पूर्णिमा महापर्व मनाने की तैयारी धूमधाम से जारी हैं। जानकारी देते हुए महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने बताया कि यहां पर 3 जुलाई से जो श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा था जिसमें आचार्य निलेश त्रिपाठी अछरोनी वालों के द्वारा श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराया जा रहा था, इसका समापन 9 जुलाई को होगा, तत्पश्चात 10 जुलाई को सुबह 8 बजे से गुरु चरण पादुका पूजन और साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी कराया जा रहा है। श्री राम जानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान सेवा समिति एवं चरण सेवकों द्वारा सभी धर्म प्रेमी जनों से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सपरिवार शामिल होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन