रीजनल इण्डस्ट्री, स्किल एण्ड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव एवं एमएसएमई डे आयोजित
शिवपुरी-राज्य स्तरीय रीजनल इण्डस्ट्री, स्किल एण्ड एम्प्लॉयमेंट (आरआईएसई) कॉन्क्लेव एवं एमएसएमई डे का आयोजन मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज शुक्रवार को रतलाम में आयोजित किया गया। इस क्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम पोहरी रोड शिवपुरी स्थित जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र शिवपुरी के महाप्रबंधक अरविंद महेश्वरी द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं के 90 हितग्राहियों तथा 723 समूहों को राशि 15 करो? 32 लाख रूपए का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक अधिकारी के के सिंह, उद्योग संघ के अध्यक्ष विष्णु गोयल, उद्योगपति एवं विभिन्न रोजगार मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले विभागों के अधिकारियों की भागीदारी रही।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन