खेल विभाग की ओर से नि:शुल्क कोचिंग और शारीरिक प्रशिक्षण की मिलेटी नि:शुल्क टे्रनिंग
शिवपुरी- खेल विभाग की ओर नव युवाओं के लिए एक नई पहल जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे के द्वारा प्रारंभ होने जा रही है जिसके तहत युवाओ के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग और पुलिस विभाग द्वारा एनजीओ रागिनी फाउंडेशन भोपाल की मदद से नि:शुल्क कोचिंग और शारीरिक प्रशिक्षण नि:शुल्क देने का निर्णय लिया गया है। जिसकी शुरुआत जुलाई माह में होगी जिसमें पुलिस भर्ती और मिलिट्री फोर्स के लिए जनरल स्टडी, जनरल मैथ, विज्ञान और रीजनिंग की कक्षाऐं संचालित की जाएगी, साथ ही शारीरिक दक्षता के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ में युवाओं को सोशल मीडिया हैंडलिंग, आईटी, फाइनेंसियल ग्रोथ और डिजिटल लर्निंग के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा ऑनलाइन और ऑफ़लाइन कई इंफ्लुएंसर और पुलिस अधिकारियों की मदद से युवाओ को प्रेरित भी किया जाएगा, इसके लिए आवेदन जल्दी मंगाये जायेगे।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन