देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख रुपए की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने आज नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लाख रुपए की 50.52 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी स्मैक को बेचने की फिराक में रायश्री रोड की पुलिया के पास फोरलेन हाइवे पर खड़ा था।
जानकारी के अनुसार आज देहात थाने में पदस्थ सउनि विनोद सिंह गुर्जर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति रायश्री रोड पुलिया के पास फोर लाइन शिवपुरी थाना देहात पर संदिग्ध अवस्था में स्मैक विक्रय करने की फिराक में खड़ा है। उक्त सूचना के आधार पर रायश्री रोड पुलिया के पास फोर लाइन शिवपुरी थाना देहात से आरोपी जितेन्द्र धाकड़ पुत्र हजारी लाल धाकड़ उम्र 30 साल निवासी वार्ड नं.15 फतेहपुर थाना कोतवाली जिला शिवपुरी के कब्जे से मादक पदार्थ स्मैक वजनी 50.52 ग्राम कीमती करीबन 5 लाख रुपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का कायम किया गया ।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन