घर से मजदूरी करने निकले युवक का शव नाली में मिला ,परिजन बोले हत्या की है
शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के नौन्हेटा कला गांव से आ रही है। जहां अपने घर से मजदूरी करने निकले एक युवक की लाश कच्ची नाली के पास में पडी हुई मिली है। इस मामले में परिजनों का आरोप है कि उसका गांव के ही लोगों से विवाद चल रहा था। जिसके चलते उसकी हत्या की है।
जानकारी देते हुए मृतक भोंदू जाटव के बेटे महेश जाटव ने बताया है कि उसका पिता भोंदू घर से मजदूरी करने की कहकर गया था। परंतु बापस नहीं लौटा। जब सुबह उसका बेटा उसे खोजने गया तो उकस शव अशोक यादव के खेत के पास सडक किनारे मिला।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि जनवरी में पेड़ काटने को लेकर भोंदू का गांव के पहलू यादव और उसके परिवार से विवाद हुआ था। परिवार को आशंका है कि उसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन