SHIVPURI NEWS - श्रीमंत सरकार के सामने जयविलास पैलेस में होगी शिवपुरी के BJP पार्षदों की परेड
शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा की कुर्सी बचेगी या नहीं,करैरा के बगीचा सरकार पर जाकर कसम खाने वाले 22 पार्षद अपने पद से इस्तीफा देंगे या नहीं,अगर भाजपा संगठन गायत्री शर्मा से इस्तीफा मांगता है तो अगला अध्यक्ष कौन होगा,भाजपा संगठन अगर गायत्री शर्मा को नहीं हटाता और पार्षदों को पार्टी गाइड लाइन में रहकर काम करने का आदेश करता है तो कौन कौन से पार्षद भाजपा से विद्रोह कर बगीचा सरकार की कसम के सम्मान में इस्तीफा देता है इन सभी सवालो के जबाब आज मंगलवार की शाम तक क्लीयर हो सकते है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को ग्वालियर पहुंच रहे हैं, जहां दोपहर 3 बजे भाजपा के 22 पार्षदों और 7 निर्दलीय पार्षदों की परेड करवाई जाएगी। खास बात यह है कि जो कांग्रेस पार्षद अब तक दोनों पक्षों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे, वे अब ग्वालियर नहीं जा सकेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने स्पष्ट कहा है कि जो भी पार्षद ग्वालियर जाएगा, उसके खिलाफ पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। पिछले 10 दिनों से नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा को लेकर जारी राजनीतिक उठापटक का निर्णायक मोड़ अब सिंधिया की मौजूदगी में आएगा।
सोमवार दोपहर भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने बताया कि सभी पार्षदों की इच्छा थी कि वे नगर पालिका से जुड़े मसलों पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मिलें। निवेदन के बाद उन्होंने मंगलवार का समय दिया।अब शिवपुरी के सभी भाजपा और निर्दलीय पार्षद जय विलास पैलेस, ग्वालियर पहुंचकर अपना पक्ष रखेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधायक देवेंद्र जैन को भी शामिल होना था, लेकिन व्यस्तता के चलते अब इस पूरे मोर्चे की कमान भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ही संभालेंगे।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन