SHIVPURI NEWS - सीएम के दौरे को लेकर कलेक्टर शिवपुरी ने ली अधिकारियों की बैठक, पढिए खबर
शिवपुरी। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने आज समय सीमा पत्रों एवं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समयबद्ध और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही, 18 जून को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कोलारस भ्रमण के दौरान आयोजित सहरिया जनजाति सम्मेलन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने समस्त जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि अधिकारी स्वयं सीएम हेल्पलाइन की शिकायत देखें, जिन मामलों में तत्काल निराकरण किया जा सकता है उसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल संतुष्टि पूर्वक निराकरण करें। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में अपने अधीनस्थ कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में मत्स्य विभाग के अनुदान के प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग के शेष रहे प्रकरणों का निराकरण, पीएम आवास सर्वेक्षण के प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री चौधरी ने बैठक में 18 जून को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कोलारस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आयोजित सहरिया जनजाति सम्मेलन की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के सहरिया समुदाय के शासकीय सेवकों को कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाए। उद्योग विभाग के ऐसे प्रकरणों जिनमें सहरिया समुदाय के हितग्राही को लाभांवित किया गया है, उन्हें भी कार्यक्रम में सम्मिलित कर मुख्यमंत्री से सम्मानित कराए।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन