एसपी राठौड़ ने देहात थाने एवं करैरा, पिछोर व अजाक एसडीओपी ने किया विभिन्न थानों के साथ रात्रि गश्त का औचक निरीक्षण
शिवपुरी। पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों व अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए रात्रि गश्त एवं देहात थाने का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं 14- 15 जून की रात्रि में जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा रात्रि के समय जिले के थानों का औचक निरीक्षण किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के द्वारा रात्रि के समय थाना देहात पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया। इसी तारतम्य मे एसडीओपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी द्वारा थाना सुभाषपुरा, एसडीओपी करैरा शिवनारायण मुकाती के द्वारा थाना करैरा, एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के द्वारा थाना पिछोर एवं एसडीओपी अजाक अवनीत शर्मा के द्वारा थाना तेंदुआ का औचक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा रात्रि गश्त को चैक करते हुये थानों का औचक निरीक्षण किया गया है। थानों का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाना पर उपस्थित बल के साथ थाने का भ्रमण किया साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया।
इसके बाद थाना की हवालात चैक किया कोई आरोपी नहीं पाया गया न ही कोई व्यक्ति थाना पर बैठा पाया गया। वहीं थाना के महत्वपूर्ण रजिस्टर अपराध, मर्ग, गुम इन्सान, माइक्रो बीट, मेडीकल, गुण्डा, निगरानी रजिस्टर चेक किया। तथा थाना पर लम्बित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इन्सान के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए एवं लम्बित गिरफ्तारी वारंट, स्थाई वारंट तामील कराने के निर्देश दिए गए।थाना पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त आदेश निर्देशो का पालन कराने का बताया गया। रात्रि गश्त अधिकारी को ठीक ढंग से गस्त करने का निर्देश दिया गया। सीसीटीएनएस सिस्टम चेक किया गया, सारे ऐप सक्रिय पाये गए एवं निरीक्षण रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन