मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक मुड़वारा जायसवाल की माताजी के निधन पर जताया शोक
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को यहां मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल के कटनी स्थित आवास पहुंचकर, उनकी माताजी श्रीमती सरोज जायसवाल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। श्रीमती जायसवाल का 5 अप्रैल को लंबी बीमारी के बाद देहावसान हो गया था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी और ढाँढस बंधाया। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने स्व. श्रीमती सरोज जायसवाल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। विधायक बहोरीबंद प्रणय प्रभात पांडेय,विधायक बड़वारा धीरेन्द्र बहादुर सिंह, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, डीएफओ गौरव शर्मा और जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत एवं जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी मौजूद रहे।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी
ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं
रावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन